Skip to main content

दर्श अमावस्या

दर्श अमावस्या आज, जानें पितरों को कैसे दिलाएं शांति **** हिंदू धर्म में अमावस्या का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है। हर महीने में एक बार आने वाली अमावस्या को दर्श अमावस्या भी कहा जाता है। यह विशेष रूप से उन लोगों के लिए महत्वपूर्ण होती है जो पितृ दोष निवारण या पितरों की शांति और विशेष पूजा-पाठ के लिए यह दिन चुनते हैं। दर्श अमावस्या के दिन चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। दर्श अमावस्या के दिन चंद्रमा की पूजा करने से हर इच्छा पूर्ण होती है।  दर्श अमावस्या की तिथि  ============== इस बार 30 नवंबर 2024 दिन शनिवार को यह पर्व मनाया जाएगा। अमावस्या तिथि पर पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह के 10:29 बजे से लेकर अगले दिन 1 दिसम्बर को 11:50 तक रहेगा।  दर्श अमावस्या का महत्व  ================ दर्श अमावस्या का धार्मिक और आध्यात्मिक दोनों ही रूपों में विशेष महत्व है। यह दिन पितरों को तर्पण और श्राद्ध करने के लिए विशेष माना जाता है। इस दिन पूजा-पाठ करने से पितृ दोष समाप्त होता है। इसके अलावा यह दिन नए कार्यों की शुरुआत करने के लिए शुभ माना जाता है। इस पवित्र दिन पर विधि पूर्वक पूजा कर...

Ad

धनतेरस आज 

*****

कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। यह पांच

 दिवसीय दिवाली के त्योहार का पहला दिन होता है। इसके बाद से ही त्योहार शुरू हो जाते हैं। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन समुद्र से भगवान धन्वंतरि हाथ में सोने का कलश लेकर प्रकट हुए थे, इसलिए इस दिन धन में वृद्धि के लिए सोना, चांदी, बर्तन, वाहन, घर, भूमि आदि खरीदने की परंपरा चली आ रही है।

धनतेरस के दिन बहुत से लोग सोना-चांदी खरीदते हैं तो कई लोग वाहन भी खरीदते हैं। मान्यता है कि धनतेरस पर कोई भी वस्तु खरीदकर लाने से घर में उसके 13 गुना धन की वृद्धि होती है। माना जाता है कि धनतेरस पर खरीदा गया वाहन सुख और सफलता प्रदान करता है। वहीं अगर धनतेरस के दिन वाहन शुभ मुहूर्त में खरीदा जाए तो यह और भी शुभ माना जाता है।

धनतेरस का पूजा मुहूर्त 

=================

धनतेरस - 29 अक्टूबर 2024

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि शुरू - 29 अक्टूबर 2024, सुबह 10.31

कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि समाप्त - 30 अक्टूबर 2024, दोपहर 01.15

पूजा मुहूर्त - शाम 06.31 - रात 08.13

यम दीपम मुहूर्त - शाम 05.38 - शाम 06.55

वाहन खरीदने का मुहूर्त 

================

इस साल धनतेरस का पर्व 29 अक्तूबर 2024 को मनाया जाएगा। यूं तो खरीदारी के लिए धनतेरस का पूरा दिन शुभ माना जाता है, लेकिन 29 अक्तूबर को सुबह 10.31 से लेकर 30 अक्तूबर को दोपहर 01.15 तक खरीदारी का मुहूर्त है। 

चर (सामान्य) - सुबह 09:18 - सुबह 10.41

लाभ (उन्नति) - सुबह 10.41 - दोपहर 12.05

अमृत (सर्वोत्तम) - दोपहर 12.05 - दोपहर 01.28

लाभ (उन्नति) - रात 7.15 - रात 08.51

धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं बर्तन

=====================

धनतेरस पूजा को धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है। धन्वंतरि भी इसी दिन अवतरित हुए थे, इसी कारण भी इस दिन को धनतेरस कहा गया है। समुद्र मंथन में भगवान धन्वंतरि कलश में अमृत लेकर निकले थे, इसलिए इस दिन धातु के बर्तन खरीदते हैं।

धनतेरस पूजा की विधि 

================

धनतेरस के दिन सुबह साफ सफाई के बाद सूर्योदय से पूर्व स्नान कर साफ या नए वस्त्र पहनें।

मुख्य द्वार पर रंगोली बनाएं। अपने कार्यस्थल, दुकान की भी सफाई करें। वंदनवार लगाएं। लक्ष्मी जी के पद् चिन्ह् बनाएं।

भगवान धन्वंतरि को कृष्णा तुलसी, गाय का दूध और उससे बने मक्खन का भोग लगाना चाहिए। पीतल की वस्तु खरीदी हो तो जरुर उन्हें भेंट करें। धनवंतरी स्तोत्र का पाठ करें।

धन के देवता कुबेर और मां लक्ष्मी की षोडोपचार विधि से पूजा करें। कुमकुम, हल्दी, अक्षत, भोग अर्पित करें. उत्तर दिशा में देवताओं की पूजा करें।

शुभ मुहूर्त में खरीदारी करें। जो भी खरीदें उसे पहले धनतेरस की पूजा में मां लक्ष्मी को अर्पित करें फिर इस्तेमाल करना चाहिए।

शाम को आटे से चौमुखा दीपक बनाना चाहिए। उसमें सरसों या तिल का तेल डालकर घर के बाहर दक्षिण दिशा में या दहलीज पर रखना चाहिए।

धनतेरस पर यम के नाम पर क्यों करते हैं दीपदान?

======================

धनतेरस के दिन शाम शुभ मुहूर्त में यम देव के निमित्त दीपदान किया जाता है. मान्यता है कि ऐसा करने से मृत्यु के देवता यमराज के भय से मुक्ति मिलती है। ये दीपक दक्षिण दिशा में लगाएं।

Comments

Popular posts from this blog

Zimbabwe's T20 Dominance:

Zimbabwe absolutely crushed the record books in their T20 match against Gambia, scoring an astonishing 344 runs! Sikandar Raza's century off just 33 balls was a mind-blowing feat, making him the first Zimbabwean to reach triple figures in a T20. His 15 sixes, combined with his team's 12 more, set a new record for the most sixes in a T20 innings. Gambia was completely outclassed, scoring a paltry 54 runs.  Zimbabwe's victory by a massive margin is the largest ever in T20 history. The match at the Ruaraka Sports Club Ground was a one-sided affair, with Zimbabwe dominating from start to finish. Four Zimbabwe batters contributed fifties, showcasing their incredible batting depth. Brian Bennett and Clive Mandande's half-centuries were particularly impressive.